👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे क्षेत्र में व्यस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा रात्रि में जनपद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा महत्वपूर्ण स्थानों, हाईवे आदि पर लगी पुलिस ड्यूटियों/पीआरवी गाड़ियों को चेक किया गया।
इसी के साथ आगामी त्योहारों व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
बिना बताए अलग-अलग क्षेत्रों में अचानक पहुंचे हापुड़ कप्तान अभिषेक वर्मा। इस दौरान देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























