बंद गोभी में आई भयंकर मंदी से किसान के पैर उखड़े










बंद गोभी में आई भयंकर मंदी से किसान के पैर उखड़े

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तो पहले से ही किसान वर्षा व ओलावृष्टि से नष्ट हुई गेहूं, सरसों तथा आलू की मार झेल रहा है, और अब बंद गोभी में आई भयंकर मंदी ने किसान को बुरी तरह मार दिया है। किसान को बंद गोभी का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। जनपद का किसान बड़ी उम्मीद के साथ बंद गोभी लेकर बेचने हेतु मंडी में पहुंचता है, परंतु किसान को गोभी कई-कई दिन तक नहीं बिक पाती है और बिकती भी है उसके बाद किसान को 30-40 रुपए प्रति बोरा बंद गोभी का दाम मिलता है। एक बोरे में 50-55 किलों गोभी होती है, यानि कि हापुड़ मंडी मे बंद गोभी एक रुपए प्रति किलो से भी कम बिक रही है। कृषि उत्पाद का लागत मूल्य भी न मिलने से किसान परेशान है। बंद गोभी किसान या तो पशुओं को खिला रहा है अथवा खड़ी फसल को खेत में जोत रहा है।

जनपद हापुड़ के गांव सीतादेई के किसान सौरभ सिद्धू का कहना है कि जब बंद गोभी की फसल से उसके कोई लाभ नहीं मिला तो उसने बंद गोभी को खेत में ही जोतने का निर्णय लिया, ताकि वह हरा चारा बो सके। किसान की मांग है कि सरकार किसानों की भलाई के लिए ठोस कदम उठाए।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!