हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने शनिवार को एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और जमकर तांडव मचाया। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि चोरों ने 20,000 रुपए की नकदी, लाखों के आभूषण चुरा लिए।

मामला थाने के पास का है जहां का रहने वाला अमजद शनिवार की दोपहर मकान का ताला लगाकर अपने परिजनों के साथ खेतों पर काम करने गया था। जब वह शाम करीब 7:00 बजे वापस लौटा तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था तो उसके होश उड़ गए। परिजन जब घर में दाखिल हुए तो सामान बिखरा हुआ देखो उनके होश उड़ गए और उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। चोरों ने घर में रखी 20,000 रुपए की नकदी, लाखों के आभूषण चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद



























