हापुड़ तहसील में बुधवार को भी अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों व स्टॉप विक्रेताओं ने दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील परिसर में बैनामा लेखकों, अधिवक्ताओं व स्टॉप विक्रेताओं ने बुधवार को भी धरना दिया और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि दाखिल खारिज समय पर हो। बता दें कि इससे पहले भी अधिवक्ता सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे थे और एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह को भी दिया था। बेनामा लेखकों, स्टैंप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं का कहना है कि दाखिल-खारिज का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा। नाराज अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता तथा बैनामा लेखक बुधवार को हापुड़ तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में कथित भ्रष्टाचार है। इस दौरान दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, सचिव युसूफ खान, एडवोकेट मोहित शर्मा, एडवोकेट रामदत्त सिंह, अशोक भारती आदि उपस्थित रहे।






























