हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित श्रीमती वीरां देवी मोदी जनाना अस्पताल में शनिवार को निशुल्क हड्डी जांच शिविर लगाए गया। रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम द्वारा इस जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक करीब 90 लोगों ने अपनी जांच कराई। इस दौरान डॉ प्रियंक अग्रवाल ने जांच कराने आए लोगों की हड्डियों की जांच की और बताया कि हड्डियों को किस तरह मजबूत रखा जा सकता है।
निशुल्क हड्डी जांच शिविर में जांच कराने करीब 90 लोग पहुंचे जिन्हें बताया गया कि किस तरह से फ्रैक्चर का इलाज, घुटने का इलाज और कूल्हे के दर्द का इलाज किया जाता है। इस दौरान निशुल्क परामर्श दिया गया और बताया कि कंधे में दर्द, बाजू में दर्द, गठिया बाय आदि की परेशानियों से किस तरह निजात मिलेगी। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विनीत जिंदल, सचिन गुप्ता, संदीप गोयल, पवनजीत आदि उपस्थित रहे जिन्होंने डॉ प्रियंक अग्रवाल को सम्मानित किया।





















