भाजपा जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रातः 8:00 बजे 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि यह आजादी हमें बहुत ही लंबे संघर्ष के बाद मिली है और हम सभी आज उन वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान के आगे हम नतमस्तक हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत, मोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, डॉक्टर पायल गुप्ता, अशोक शर्मा, शमेंद्र त्यागी, दिनेश त्यागी, गौरव रूडकिवाल, विक्रांत शर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























