हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंगलवार को कोरोना के 350 संदिग्धों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। राहत की बात यह रही कि किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इसी के साथ कोरोना के नए स्वरूप को लेकर हापुड़ जनपद में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है जिसने सात सीएचसी और जिला अस्पताल में कोरोना जांच केंद्र बनाए हैं। जिला अस्पताल, हापुड़ सीएचसी, सिखेड़ा सीएचसी, गढ़ सीएचसी, धौलाना सीएचसी व पिलखुवा सीएचसी आदि में कोरोना जांच केंद्र बनाए गए हैं जहां संदिग्धों की जांच की जा रही है और दवाओं की 10,000 किट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






















