👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली में स्थित एक मछली फार्म से सोलर पैनल की 28 बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चितौली गांव में मोहम्मद हाशिम कुरैशी निवासी बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी का एक मछली फार्म है जहां से चोरों ने रात में किसी समय सोलर पैनल में लगी 28 कीमती बैटरी को चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जब मालिक फार्म पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209
























