👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की 27 सड़कों की मरम्मत होगी जिसमें 24 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत आएगी। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नवीनीकरण योजना चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी और अधूरी सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा होगा। योजना के तहत 11 जिला मार्ग, एक स्टेट हाईवे और 15 ग्रामीण मार्गों को चयनित किया गया है जिनकी मरम्मत कराई जाएगी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093























