👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 24 सेंटीमीटर बढ़ा है। बिजनौर बैराज से दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद गुरुवार को फिर से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार की शाम को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 198.61 मीटर तक पहुंच गया। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि जलस्तर अभी येलो अलर्ट के निशान से काफी नीचे है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























