हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ ” के तत्वावधान में मंगलवार को कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक क्लिनिक में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दवा विक्रेताओं व उनके परिजनों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया जिसमें कोविशील्ड, कोवक्सीन की डोज लगाई लगाई। इस दौरान 220 लोगों ने वैक्सीन लगवाई और कोरोना कवच ग्रहण किया। एसोसिएशन ने कैंप के लिए मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. रेखा शर्मा का आभार व्यक्त किया।
शिविर में कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल दिनेश त्यागी, विनीत जिंदल, विकास गर्ग, प्रवीण त्यागी, पंकज शर्मा, रजत अरोड़ा, अजय सोढ़ा, गौरव गर्ग, दीपक त्यागी, साधु सिंह, राजन अग्रवाल, मो. लईक सुशील शर्मा, नीरज डाबरा, राम गोपाल, अरुण गोयल, बॉबी त्यागी, शिखर गुप्ता, शैलेन्द्र, मोहन सेठी आदि का सहयोग रहा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























