
15 साल पुराने सरकारी वाहन अब ई-नीलामी से होंगे स्क्रैप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब 15 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सरकारी विभागों के निष्प्रयोज्य यानी अनुपयोगी वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पहले से आसान और तेज हो जाएगी। केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे वाहनों की ई-नीलामी जेम (गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस) और एमएसटीसी (मेटल स्क्रैप ट्रेड कार्पोरेशन) पोर्टलों के माध्यम से की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से नए केंद्रीय आदेश को लागू करने और पुराने आदेशों को निरस्त करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले वर्ष आठ जुलाई को जारी आदेश में स्पष्ट किया था कि 15 वर्ष पुराने निष्प्रयोज्य सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग (स्क्रैप के रूप में नीलामी) के लिए अब जेम और एमएसटीसी के ई-आक्शन प्लेटफार्म का उपयोग किया जाएगा। इससे पहले 17 दिसंबर 2022 को जारी आदेश में केवल एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से नीलामी की व्यवस्था थी, जिसे अब नए निर्देश के तहत निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, 15 वर्ष से कम आयु वाले सरकारी वाहनों की नीलामी के लिए पुराने शासनादेश अब भी प्रभावी रहेंगे।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























