👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):स्टूडेंट्स को करोना रोधी टीका लगाने के लिए गुरुवार को हापुड़ के कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के मैदान में एक विशाल शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 15 हजार छात्र–छात्राओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया हैं। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक लगेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आशा अस्थाना ने एक प्रैस नोट में बताया है कि राजकीय, अशासकीय, वित्त पोषित, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, सी.बी.एस.ई व आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में अध्ययनरत 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के समस्त छात्र–छात्राओं को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने हेतु वैक्सीन लगाए जाने हेतु उक्त शिविर का आयोजन किया गया है अभिभावक व शिक्षक इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























