
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार में रहने वाला कक्षा बारहवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला प्रीत विहार निवासी ममता त्यागी ने बताया कि उसके भाई का बेटा इशान त्यागी उसके पास रहता है। सात नवंबर को वह घर से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ न लगी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़

























