निजी अस्पताल से शुरू हुई 108 एम्बुलेंस की सेवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब 108 एंबुलेंस का दायरा बढ़ा दिया है और सरकारी 108 एंबुलेंस की सेवा निजी अस्पताल से भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के बारे में एक बेहतर फैसला लिया है उन्होंने कहा कि पहले 108 एंबुलेंस की जो सेवा थी वह सिर्फ सरकारी अस्पतालों तक ही थी लेकिन अब सरकार ने उसका दायरा बढ़ा दिया है।
यदि कोई मरीज अपना इलाज निजी अस्पताल में करवाने में असमर्थ है या वह निजी अस्पताल के इलाज से संतुष्ट नहीं है और वह या उसके तीमारदार सरकारी अस्पताल से इलाज करवाना चाहते हैं तो उसके लिए उनको निजी एंबुलेंस में हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नही है क्योंकि अब सरकार के नए आदेश के बाद ऐसे मरीज या तीमारदार 108 पर कॉल करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से पास के किसी भी सरकारी अस्पताल तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार की इस आदेश के बाद उन गरीब लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलने वाली है जिन लोगों के पास निधि एंबुलेंस का किराया देने का पैसा नहीं होता था और उसके अभाव में उनके मरीज को जान तक गंवानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने ऐसा करके उत्तर प्रदेश के आम लोगों को बड़ी रहती है और निशान को सरकार की यह बड़ी योजना है जो आर्थिक रुपए से कमज़ोर लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























