हापुड़ के 10 थाने आईजीआरएस में प्रथम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समंवित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में हापुड़ जनपद के 11 थानों में से दस थानों ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही समन्वित शिकायत निवारण प्रणालीह्व (आईजीआरएस) के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों मे प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंजय सिंह के निर्देशानुसार गत माह जुलाई-2024 में पूरे प्रदेश में जनपद हापुड़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के मार्गदर्शन एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से विगत माह जुलाई में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया है । इसके परिणामस्वरूप आईजीआरएस प्रणाली से प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने में थाना बहादुरगढ़ को छोड़कर जनपद के शेष 10 थानों द्वारा भी पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























