हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): सोमवार को कांग्रेसियों ने मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय पर प्रमुख शिक्षाविद् मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 64 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि मौलाना आजाद साहब महात्मा गांधी जी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। उन्होंने जीवन भर हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया और वे अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्धांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओ में से एक थे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि मौलाना अब्दुल कलाम आजाद साहब की खिलाफत आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। इसके पश्चात 1940 और 1945 के बीच भी कांग्रेस पार्टी के वह अध्यक्ष रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार भाटी, जकारिया मनसबी, लोकेश कुमार वर्मा,मदन कुमार,तारेश्वर त्यागी, भरत लाल शर्मा,वेदराम,राम सहाय,प्रेमदास, विनोद कुमार,दयाशंकर सागर,भारत कुमार,लोकेश बरवाल,लिंकन कुमार,जयसिंह,मुनेंद्र सिंह,धर्मवती, जस्सा सिंह,निसार पठान खान,समीर अब्बासी,सद्दाम अब्बासी,शाहनवाज,आफताब आदि उपस्थित थे।
First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606
























