👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध रुप से शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाजों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 150 पव्वे तस्करी की शराब तथा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत मौहल्ला जसरुप नगर के जगवीर को अरुणाचल प्रदेश के 75 पव्वे सहित मेरठ रोड पर बस स्टेंड के निकट से तथा अतरपुरा के कालू को भी उक्त स्थान से 75 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आदर्श नगर के मोंटी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अवैध रुप से शराब बेचना स्वीकार किया है।
Nazeer (Hapur) Today’s offer : Buy 1 Get 1 Free*






















