👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में रविवार की शाम को हापुड़ में किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में सैंकड़ों किसान रविवार को दिन छिपने के बाद कार्यालय पर एकत्र हुए और जलती हुई कैंडल लेकर नगर में कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल किसान जय जवान जय किसान का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।























