हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के बुधवार की सुबह हापुड़ पहुंचने पर भाजपा विधायक विजयपाल व डा.कमल मलिक,चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत,क्षेत्रीय मंत्री डा. विकास अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार लखनऊ से ट्रेन द्वारा हापुड़ पहुंचे।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और अगले वर्ष विधान सभा चुनाव फतह करने के लिए संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुटे रहें। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा,रमेश अरोरा,मनोज तोमर, विनीत दीवान,मनोज वाल्मीकि, प्रवीण सिंघल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY






























