👁 1 views Views
पूर्व विधायक गजराज सिंह कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य नियुक्त
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com ):उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में सम्पन्न होने जा रहे बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन हेतु एक कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें हापुड़ के पूर्व विधायक और आउटरीच कमेटी के सदस्य गजराज सिंह को कॉर्डिनेशन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।






















