हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के शहीद स्तम्भ पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये व उनको याद किया।
जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रा गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिना हिंसा के देश आजाद करवाया और अपने प्राण भी देश पर न्योछावर कर दिये ।महात्मा जी ने पूरे विश्व पर अपनी अमिट छाप छोडी जिसका पूरा विश्व अनुसरण करता है।
पिलखुवा नगर प्रभारी जिला सचिव अमित कुमार एडवोकेट ने कहा कि विश्व में महात्मा गांधी ने अपना एक अलग मुकाम बनाया जिसको कोई मिटा नहीं सकता जब भी अहिंसा को बात होती है और होगी हमेशा महात्मा गांधी जी का नाम सबसे ऊपर लिया जायेगा।
कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्रा गुप्ता,विकास त्यागी,अमित कुमार,जुबैर टाटा,योगेन्द्र सिंह,कांग्रेस आईटी सेल से अनुराग शर्मा,विजय शर्मा,राजीव चौधरी,मुकुल राणा,राहुल गर्ग आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:

























