हापुड़ (पिलखुवा), सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान वसीम नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया था। दरअसल शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली की केएमएस स्कूल के पास गांजे को खरीद बेचा जा रहा है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो अभियुक्त वसीम ने कांस्टेबल मौहम्मद कमर पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई और गश्त शुरु कर दी। पिलखुवा के डूहरी पेट्रोल पंप के पीछे एचपीडीए संपर्क मार्ग पर शनिवार सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो उसका सामना वसीम से हुआ जिसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने दस घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है जिसपर चार मुकद्दमें दर्ज हैं। पिलखुवा के रमपुरा के रहने वाले वसीम से पुलिस ने अवैध असलाह बरामद किया है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:






















