हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन व राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच हापुड़ में रविवार को क्रिकेट मैच खेला गया।हापुड़ बार के कप्तान नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।हापुड़ बार नें ओपनर बल्लेबाज़ अक्षय चौधरी के मात्र 60 बॉलों पर 11 चोक्कों व 12 छक्कों के साथ धुआँधाड़ 130 रन,सचिन सिरोही के 50,व गगन गौतम के 20 रनों के सहयोग से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना कर 48 रन से मैच हार गई।राइजिंग स्टार क्लब की तरफ से हनी वर्मा ने 68,हरजीत चट्टा 26 व अनुभव नरवाल ने 23 रनों का योगदान दिया।हापुड़ बार की तरफ से मयंक शर्मा नें 5 व दिनेश सैनी नें 1 विकेट चटकाया।अक्षय चौधरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शॉपिंग पर पाएं 500/- तक का डिस्काउंट. कॉल करें: 9897097497

























