हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एंटी रोमियों दल की सक्रियता के कारण सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं पर फतिब्यां कसने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने पांच मजनूओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हापुड़ पुलिस ने एस.एस.वी.कालेज के निकट से छात्राओं पर फब्तियां कसने के आरोप में कोटला मेवातियान हापुड़ के रविश कुरैशी व गणेश पुरा के मोनू को गिरफ्तार किया।
धौलाना पुलिस ने पिलखुवा चौराहे से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने पर गांव छपरावत के मनोज को धर दबोचा।
सिम्भावली पुलिस ने नहर वैट पुल से वैट के ही आसिफ को फब्तियां कसने पर दबोच लिया।
बाबूगढ़ पुलिस ने कुचेसर चौपला से गांव बछलौता के जाहिद को लड़कियों पर फब्तियां कसने पर पकड़ लिया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि गुंडा तत्वों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996






















