👁 0 views Views
हापुड़, सीमन : थाना हाफिजपुर के अंतर्गत अब्दुलापुर के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक ग्रामीण से बाइक लूट कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार थाना बी बी नगर के गांव अहमदनगर का रिजवान बाइक पर सवार होकर हापुड़ की ओर आ रहा था कि गांव अब्दुलापुर के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने रिजवान को रोक लिया और उससे बाइक छीन कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।































