हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 73 वां बलिदान दिवस शनिवार को यहां राजनीतिक दलों ने व शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आज यहां शनिवार को गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेसजनों ने बाहों पर हरी पट्टभ् बांधकर किसाना आंदोलन का समर्थन किया। कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। गांधी जी के आदर्श विश्वशांति का संदेश देते हैं। गांधी जी के आदर्श मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर विक्की शर्मा,मनोज कौशिक,निसार खान, इरफान अहमद, विनोद कुमार,सविता गौतम, फरमान अली,वीसी शर्मा,एजाज अहमद,मोनिका शर्मा,सुखपाल गौतम,अमित सैनी,रघुवीर ङ्क्षसंह एडवोकेट,गौरव गर्ग आदि ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:

























