हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी व अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हापुड़ में संत गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई और एक शोभायात्रा पुरानी चुंगी से कोटला मेवातियान तक निकाली गई। कांग्रेस जनों ने एक बुग्गी में गुरु रविदास जी की प्रतिमा को स्थापित किया। कांग्रेसजनों और शोभायात्रा में लोगों ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व उनके त्याग और जीवन को स्मरण किया। गुरु रविदास जयंती के पर शहर के कोटला मेवातियान,मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय आदि कई जगह हलवे का प्रसाद भी वितरित किया। शोभा यात्रा पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के पश्चात कोटला मेवातियान स्थित सन्त गुरु रविदास जी के मंदिर में गुरु रविदास जी की प्रतिमा को स्थापित किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि संतगुरु रविदास जी भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारे पर जोड़ने का कार्य किया था। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि गुरु रविदास जी की अनूप महिमा को देख कर कई राजा और रानियाँ इनकी शरण में आकर भक्ति मार्ग से जुड़े थे,गुरु रविदास जी ने जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात-पात के अंत के लिए काम किया था। इस अवसर पर दिनेश चंद शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह औलख, अंकित शर्मा, सविता गौतम, मोनिका शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, डॉक्टर जकारिया मनसब, मनोज शर्मा, यशपाल सिंह ढिलौर, देवेंद्र कुमार,जस्सा सिंह, रामप्रकाश जाटव,राजेश पार्चा,मदन शर्मा,रतनलाल पार्चा, लोकेश बरवाल, जीतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कश्यप, विक्की शर्मा, सविता गौतम, गौरव गर्ग,शहर सचिव भरतलाल शर्मा,सुखपाल गौतम,रीना शर्मा,गुलजार अहमद,बाबूराम आढ़ती,हाजी नूर मोहम्मद,लोकेश कुमार,डॉक्टर सलेख चंद,पप्पू बाजे वाले,निसार खान,रहमान,फरदीन,समीर अब्बासी,एकवोकेट हरीश कुमार,शादाब मलिक, कुसुम लता,सविता,कृष्णा,नीतू,रेखा,धर्मवती,सीमा,सुनीता गौतम,तनु,अशर्फी,महेश शर्मा,राजमोहन सिंह रौतेला, दयाशंकर सागर,शिवम सागर,मुनेंद्र सिंह उर्फ डिस्को,मनोज कुमार,मदन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Nazeer Hapur offer: BUY 1 GET 1 FREE: CALL 9899251831

























