हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम के द्वारा हापुड़ जिले के काठीखेड़ा गांव में शिक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को गुरुवार को एक समारोह में सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
संगठन के संस्थापक युद्धवीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि संस्था हापुड़ जिले के गांव- गांव जाकर ऐसे बच्चों का मार्गदर्शन कर रही है जो शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, इसी कड़ी में काठीखेड़ा गांव में गुरुवार को सैकड़ों बच्चों से मिलना हुआ और उनको सम्मानित किया।
संस्थापक सदस्य और ऑस्कर विजेता स्नेहा ने बताया काठीखेड़ा गांव में बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए गत कई माह से एक सेंटर चलाया जा रहा है जो शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम के द्वारा संचालित किया जाता है और गांव की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है जिससे गांव के बच्चे शिक्षा के प्रति रुचि लें और अपना भविष्य बेहतर करें।
संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन निरंतर 8 वर्षों से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हापुड़ जिले में काम कर रहा है और संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मदद देना और उनका मार्गदर्शन करना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें और जीवन में आगे बढ़े इसके लिए संस्था ग्रामीण बच्चों की हर संभव मदद कर रही है।
इस मौके पर मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया ,आशुतोष शर्मा, काठी खेड़ा के प्रधान राजपाल सिंह ,सौरव सिंह ,राजेंद्र सिंह, अंकित भढ़ाना, निशांत तिवारी, आकांक्षा मौर्य और नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App





























