👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज हापुड़ द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय कसेरठ बाजार में बुधवार को एक घायल कोए को सिकन्दर गेट से लाया गया, जिसको तेज बुखार तथा आंखों में इन्फेक्शन है,उसका उपचार किया जा रहा है। हापुड़ नगर में निशुल्क पक्षी औषधालय में किसी भी घायल पक्षी की सूचना देने पर औषधालय की मोटरसाइकिल एम्बूलैंस द्वारा उसे औषधालय लाकर उसका निशुल्क उपचार किया जाता है।घायल पक्षी की सूचना 9927108600,9568911464,963443439 मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं।























