हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के कांग्रेसजनों ने किसानों की समस्याओं के अविलम्ब हल करने तथा विधान सभा में उठाने की मांग को लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन यहां उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हापुड़ कांग्रेसजनों ने जन जागरण अभियान के तहत गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को जाना। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ने बताया कि गत तीन वर्ष से गन्ना दाम में वृद्धि न होने, गन्ना भुगतान न होने, विद्युत व कृषि उपयोग की वस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि होने व आवारा मवेशियों की सक्रियता से किसान खफा है। किसान अपनी समस्याओं से निजात पाना चाहता है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा,ललित शर्मा ,नरेश भाटी, हाजी सगीर,इरफान अहमद, हशमत अली, राजेश पार्चा आदि आज यहां अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए। कांग्रेसजन एक जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद में पहुंचे और उपजिला मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया।
हापुड़ में कांग्रेसजन ज्ञापन देेेने जाते हुए। (छाया:सीमन)



























