
घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर तोड़ी हाथ-पैर की हड्डी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, हमला कर दिया जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबूगढ़ के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 15 मार्च को उसका बेटा कुलदीप शर्मा उर्फ घासी अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से मटर और उसमें करीब 15 महिला मजदूरों को लेकर छोड़ने व ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए घर आ रहा था। तभी कुछ दबंग हाथ में लाठी-डंडे व सरिया लेकर आए और कुलदीप पर हमला कर दिया। इस दौरान कुलदीप को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित के सिर में 10 टांके आए हैं। कुलदीप इस दौरान घायल हो गया जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया जिसका उपचार चल रहा है। वेद प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586





























