
विकसित भारत युवा संसद-2025 में भाग लें हापुड़ जिले के युवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकसित भारत युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में One Nation One Election विषय पर मेरठ जनपद में होना सुनिश्चित हुआ है जिसका आवेदन माय भारत पोर्टल पर 28 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। उक्त युवा संसद में जनपद मेरठ हापुड़ व बिजनौर के 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन के क्रम में प्रतिभागियों को ‘विकसित भारत की अवधारणा’ विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों में से 150 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में युवा संसद में प्रतिभाग करना होगा।
डॉ. कुँवर ज़ीशान खान, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला हापुड़ ने बताया कि जनपद हापुड़ मेरठ व बिजनौर को मिलकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को नोडल केंद्र शासन द्वारा बनाया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ डॉक्टर दुष्यंत कुमार चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद से 10 युवाओं को निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चुना जाएगा जो विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। उन्होंने तीनों जनपदों के युवाओं से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों या नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust
























