👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक ने छलांग नदी पर बने पुल से लगाई। गंगा किनारे मौजूद नाविकों ने युवक को छलांग लगाता देखा तो वह भी अपनी मोटर बोट लेकर गंगा नदी में युवक की ओर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया। नाविकों ने युवक को बचाकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की हालत को देखते हुए उसे गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम जयप्रकाश पुत्र बालकिशन है जो जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























