👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी 18 वर्षीय फरदीन पुत्र मंजूर की एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में फरदीन के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे फरदीन अपने घर से खेतों पर जाने के लिए निकला था। गांव के बाहरी छोर पर स्थित रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मुरादाबाद की तरफ से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590

























