अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड में 70वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जनपद हापुड़ में सहकारिता विभाग तथा S&T cooperative society के संयुक्त तत्वावधान में तथा जेआर मेरठ एवं पदमश्री विजेता भारत भूषण त्यागी, सुमित सिंह,NCUI सलाहकार, विष्णु अग्रवाल प्रोफेसर,MNNIT की उपस्थिति में बी पेक्स हापुड़ पूर्वी समिति पर एरोमॉडलिंग तथा कृषि आधारित तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी के विषय में एक विस्तृत कार्यशाला आयोजित की गई।
एयरोमोडेलिंग के अंतर्गत विशेषज्ञ टीम ने छोटे एयरोप्लेन असेंबल तथा उड़ाकर दिखाए गए जिसका प्रयोग कृषि क्षेत्र में nano urea/nano DAP/Pesticides आदि के छिड़काव हेतु संभव है।इस अवसर पर ए0आर0 कोऑपरेटिव हापुड अभिषेक कुमार मिश्रा एवं ए आर मुख्यालय रजनीश प्रताप सिंह तथा ए0डी0सी0ओ0 सदर मनोज भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्य एफपीओ सलाहकार पी0ए0ओझा विडियो कोन्फ्रेंसिग के माध्य से जुड़े तथा अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर समिति सचिव सभापति निदेशकगण के अतिरिक्त स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे। इस नवाचार से जो कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदर्शित किया गया ने स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि का संचार किया। जे 0आर0 मेरठ ने अवगत कराया की इस प्रकार के समारोह मेरठ मंडल में के अन्य जिलों में में आगे होते रहेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा
🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…
Read more




























