👁 0 views Views
ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में सांई मंदिर के पास एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक का चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























