👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव के लिए जनपद हापुड़ की फैक्ट्री और दुकानों आदि पर काम करने वाले मतदाताओं को सार्वजनिक सवैतानिक अवकाश दिया जा रहा है जिससे वह अपने क्षेत्र में जाकर मतदान में हिस्सा ले सके और वोट प्रतिशत बढ़ा सके। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर के अब 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होंगे। ऐसे में इन दोनों राज्यों से भी जनपद हापुड़ में लोग नौकरी करते हैं जिन्हें अवकाश दिया जाएगा जिससे कि वह अपने क्षेत्र में जाकर मतदान में हिस्सा ले सके। इस संबंध में सहायक श्रमआयुक्त सर्वेश कुमारी ने जिले के सभी निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक इकाइयों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























