
बढ़ावा हुआ वेतन न मिलने पर कामगारों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में डूहरी भट्टे के पास स्थित एक कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके मानदेय में वृद्धि की गई थी लेकिन वृद्धि की गई सैलरी का भुगतान नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने हंगामा किया।
शुक्रवार को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर 1000 से अधिक कर्मचारियों ने हंगामा किया और वेतन बढ़ोतरी की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला था कि उनके वेतन में बढ़ोतरी हुई है लेकिन बढ़ावा हुआ भुगतान न होने से उन्होंने नाराजगी ज़ाहिर की है। इस दौरान शिवम, नितिन, मोहित, अविनाश, गौतम, राहुल, लक्की आदि ने प्रदर्शन किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























