
चार वर्ष ओवरटाइम व 14 दिन का वेतन न मिलने से खफा कर्मचारियों का धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली शुगर मिल पर कर्मचारियों का धरना शनिवार तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि कर्मचारियों ने शुगर मिल का कार्य ठप नहीं किया। 4 वर्ष का ओवर टाइम और हड़ताल के समय 14 दिन के वेतन नहीं मिलने से खफा कर्मचारियों का बेमियादी धरना जारी है। यूनियन के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि जनवरी 2021 से जून 2024 तक का ओवर टाइम कर्मचारियों को नहीं मिला है। मांगों को लेकर 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक टाइम ऑफिस के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया था। उस समय 14 दिन का वेतन काट लिया था। ऐसे में कर्मचारियों ने बेमियादी धरने का रास्ता अपनाया है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































