
सीएम योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर प्रसारित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने मोबाइल फोन और चाकू भी बरामद किया है।
शनिवार को हाफिजपुर पुलिस ने गांव झंडा मुर्शदपुर के रहने वाले मोमीन को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मोमीन ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को आपमानजनक और अभद्र बनाया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926























