👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बड़े स्तर पर चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मजीदपुरे मे विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए गए। इस दौरान डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी व उनकी टीम ने भी महिलाओं को जागरुक किया।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हम सभी को 100% वैक्सीन लगवाकर राष्ट्रीय हित में अपना योगदान देना है।
इस मौके पर डॉ शशांक अग्रवाल, रेनू चौधरी एएनएम,डा दिलशाद, डा नईम , विप्लव त्यागी,डा अब्दुल सलाम,,यूनिसेफ की बीएमसी शबनम, चौधरी जावेद, निजाम सैफी,मेम्बर इरफान सैफी, सलमान, इलियास अहमद रिटायर आर आई,कारी शहजाद आदि का विशेष मौजूद रहे।





























