👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को हापुड़ देहात थाने में महिला हेल्प डेस्क रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस दौरान पौधारोपण भी किया। साथ ही थाने का निरीक्षण भी किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए महिला हेल्पडेस्क रूम का उद्घाटन हापुड़ देहात थाने में पुलिस अधीक्षक ने किया जिससे महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान थाना देहात प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार भी मौजूद रहे।




























