
क्रीड़ा भारती के तीज महोत्सव में महिलाओं ने दी भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती हापुड महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष वंदना सिंघल ने की तथा संचालन सचिव सुनीता स्वामी और कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर तीज गीत, नृत्य, झूला उत्सव, मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
अध्यक्ष वंदना सिंघल ने कहा कि तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। सचिव सुनीता स्वामी और सहसचिव ज्योति चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शशि गोयल, चित्र गुप्ता ,अलका नीम ,साक्षी ,मंजू बंसल, काजल गुप्ता, हेमलता ज्योति चौधरी, रीता ,गरिमा ,श्रुति ,माया अर्चना महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा सावन के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम आनंद, उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















