
सिखों के 8 वें गुरू का प्रकाश पर्व मनाया गया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): सिखों के 8 वें गुरु बाला प्रीतम श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरु पर्व शुक्रवार को सिख पंथ की महान संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रबन्ध में उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ एवं हापुड की समूह सिख संगत एवं श्री गुरू हरकृष्ण साहिब सेवक जत्था हापुड़ के द्वारा गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार तहसील चोपला हापुड़ में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद भाई ब्रह्म सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन कथा के द्वारा गुरू साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर से आए भाई गुरभेज सिंह चविनडा के ढाडी जत्थे ने गुरू साहिब जी के जीवन पर काव्य रूप मे जोशीली वारो के द्वारा प्रकाश डाला, अमृतसर साहिब एस जी पी सी से आए कथावाचक भाई गुरराज सिंह एव भाई हरमनजीत सिंह ने नई दिल्ली मे स्थित गुरू साहिब जी की चरण स्पर्श स्थान गुरुद्वारा बंगला साहिब जी के इतिहास बारे संगत को जानकरी दी और गुरू साहिब जी का लासानी इतिहास संगत को श्रवण करवाया। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने गुरू पर्व पर आई समूह संगत का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया और सभी को गुरुपर्व की बधाई एव शुभकामनाए दी। इस अवसर पर हापुड जिला जज सरदार गुरप्रीत सिंह बावा एव सरदार अंकित सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन मेरठ ने भी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार तहसील चोपड़ा हापुड़ में नतमस्तक होकर के गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया जिन्हे उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड द्वारा शाल, श्री साहिब (तलवार ) दस्तार प्रेम सहित भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरांत हैड ग्रंथी साहिब भाई प्रभदयाल सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, गुरू का अटूट लंगर वितरित किया गया हजारों की संख्या मे सिख समाज के साथ साथ सभी समाज के लोगो ने एक साथ मिल बैठकर लंगर भोजन ग्रहण किया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979






















