हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई दरबार में रोजाना लोग उमड़ रहे है। यह जनसुनवाई दरबार रोजाना सुबह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित किया जाता है। शहरी व ग्रामीण इलाकों से महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे है। पुलिस अधीक्षक लोगों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित थाने को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निबटाने का निर्देश दे रहे है। जनसुनवाई दरबार की खास बात यह है कि महिलाएं भी निडरता के साथ अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रही है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























