👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा तथा मदद हेतु संकल्पित जनपद हापुड़ पुलिस ने जनपद भर के लिए एक मोबाइल नम्बर-9412223343 जारी किया है। महिलाएं व बालिकाएं मुसीबत में पुलिस सहायता के लिए उक्त नम्बर पर काल करें ताकि क्षणभर में आपकों पुलिस मदद मिल सके।
अग्रवाल महासभा हापुड़ महिला मंच की अध्यक्षा अर्चना कंसल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की महिलाओं की सहायता एवं समस्याओं के निराकरण के लिए की गई यह पहल एक सराहनीय कदम है। पुलिस के इस कदम से महिलाओं व बालिकों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और वे स्वयं को और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























