हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बुजुर्ग ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
गुरुवार को जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर का है जहां जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इस दौरान महिला एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाती हुई नजर आ रही है। पास खड़े बुजुर्ग ने समझाने का प्रयास भी किया। वहीं मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























