
चलती बाइक में फंसा महिला का दुपट्टा, कार की चपेट में आए बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर में एक बुलेट पर महिला और पुरुष सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया जिससे वह सड़क पर गिर गई। तभी बाइक सवार ने ब्रेक लिया तो पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में बाइक सवार आ गई। महिला गाड़ी के नीचे फंस गई जिसके बाद उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि एक महिला एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर पहुंचा तो महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। इसके बाद वह सड़क पर गिर गई। तभी बाइक चालक ने भी ब्रेक लिए। इसी बीच पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में बाइक सवार आ गए। सड़क हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग तुरंत एकत्र हुए और उन्होंने घटनास्थल की ओर दौड़े जिन्होंने बाइक सवार महिला का हाल जाना और उसे अस्पताल पहुंचाया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































