
घर की छत पर अवैध फायरिंग करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): अपने घर की छत पर अवैध रुप से फायरिंग कर रुतबा कायम करने वाले दो सगे भाइयों को महंगा पड़ेगा। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तंमंचा, तीन कारतूस व एक पोनिया बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनाकर ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ के गांव गंदू नंगला में रात दो भाइयों ने अपने घर की छत पर पहुंच कर अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने सूचना को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई की और गांव गंदू नंगला के गुरमीत सिंह के दोनों बेटे सत्यम सिंह, व शिवम चौधरी को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को गुरुवार को जेल भेज दिया।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651
























